सुर्खियों में आया मामला,फिर भी खामोशी कार्रवाई न होने से बुलंद हुए हौसले...खबरें छपीं पर जिम्मेदार रहे चुप धुंधले बिलों में छिपा खेल...

03 Mar, 2026 167 व्यूज
Main Photo
बरघाट/सिवनी नायक दर्पण

जनपद पंचायत बरघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत केसला कला में विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि भुगतान के लिए लगाए जा रहे बिल इतने धुंधले और अस्पष्ट हैं कि यह स्पष्ट ही नहीं हो पा रहा कि राशि का उपयोग आखिर किस मद में किया गया। पारदर्शिता के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति हो रही है।
पंचायत में निर्णय प्रक्रिया से आम ग्रामीणों को दूर रखा जा रहा है। कार्यों की स्वीकृति, भुगतान और गुणवत्ता को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही। इससे पंचायत प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।
पंचायत सचिव सुरेन्द्र जयसवाल पर वित्तीहै अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बिना स्पष्ट दस्तावेजों के भुगतान किए जा रहे हैं, जिससे संदेह और गहरा रहा है।

ग्राम पंचायत केसला कला में अनियमितताओं को लेकर मामला पूर्व में भी अखबारों की सुर्खियों में आ चुका है। इसके जिला पंचायत और जनपद पंचायत बरघाट द्वारा ठोस कार्रवाई या सार्वजनिक जांच की पहल नहीं हुई
आखिर शिकायतों और खबरों के बाद भी जिम्मेदार विभागों ने संज्ञान क्यों नहीं लिया...?
भुगतान के लिए लगाए जा रहे बिल इतने धुंधले और अस्पष्ट हैं कि यह स्पष्ट ही नहीं हो पा रहा कि राशि का उपयोग आखिर किस मद में किया गया।

जब पूर्व में उठाए गए मुद्दों पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो इससे संबंधित सचिव के हौसले और बढ़ गए। अब पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर और भी गंभीर शंकाएं जन्म ले रही हैं।
जनपद पंचायत बरघाट इस मामले में क्या रुख अपनाती है और पारदर्शिता के सवालों का जवाब कब तक मिलता है