जेईई मेन्स में 97.32 प्रतिशत अंक, जिला गौरवान्वित

18 Feb, 2026 15 व्यूज
Main Photo
सिवनी।नायक दर्पण
केवलारी विकासखंड के ग्राम डोकरराजी की प्रतिभावान छात्रा अमृता सिंह ने जेईई मेन्स परीक्षा में 97.32 प्रतिशत अंक अर्जित कर परिवार सहित पूरे सिवनी जिले का नाम रोशन किया है। अमृता सिंह, उन्नतशील एवं मध्यम कृषक तथा बजरंगदल के पूर्व जिला संयोजक, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व सिवनी जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय बजरंगदल के प्रांत अध्यक्ष स्वराज सिंह बघेल की सुपुत्री हैं।
वर्तमान में अमृता सिंह नागपुर के जामठा स्थित इनसाइड कोचिंग में अध्ययनरत हैं। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर माता-पिता, परिजनों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
अमृता की सफलता पर हैहय कलचुरी कलार महासभा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. प्रमोद राय, किसान नेता पंडित दामोदर शुक्ला, अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा नवयुवक मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज ठाकुर, राष्ट्रीय तेलीय साहू महासंघठन के जिला महामंत्री विजय कुमार साहू, रामरंजन बघेल, रामनरेश राय, जसवंत बघेल, राष्ट्रीय बजरंगदल के जिला महामंत्री राजेश बघेल, कपिल अवधिया, मुन्ना पटेल सहित जिले के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सभी ने अमृता सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे सिवनी जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।