गढ़वाल समाज मंडल बालाघाट की बैठक सम्पन्न अध्यक्षीय दायित्व का विधिवत हस्तांतरण

09 Feb, 2026 59 व्यूज
Main Photo
नायक दर्पण/बालाघाट।
दिनांक 8 फरवरी 2026 को स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण, ब्रम्हे कॉलोनी, पम्प हाउस गली, भटेरा चौकी, बालाघाट में गढ़वाल समाज मंडल बालाघाट की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह खरे द्वारा मंडल के समस्त आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात विधिवत रूप से नवनियुक्त अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बनवाले को अध्यक्षीय दायित्व का चार्ज सौंपा गया।
बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बनवाले ने बताया कि महासभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नागेश्वर द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 एवं 1 मार्च 2026 को बालाघाट जिला मुख्यालय में गढ़वाल स्थापना दिवस एवं महाधिवेशन आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें गढ़वाल समाज मंडल बालाघाट से सक्रिय सहयोग अपेक्षित है। साथ ही सामाजिक सदस्यता शुल्क राशि के विषय में आगामी बैठक में विस्तृत चर्चा किए जाने का सुझाव भी प्रस्तुत किया गया। बैठक के अंत में अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बनवाले ने उपस्थित सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।
बैठक में श्री कोमल सिल्हारे, श्री राजेंद्र बनवाले, श्री कृष्णा सोलंकी, श्री अरविन्द ब्रम्हे, श्री प्रदीप सिंह खरे, श्री शैलेन्द्र बनवाले, श्री गिरजा प्रसाद ब्रम्हे, श्री मुकुंद बंसपाल, श्री ईश्वरी बोस, श्री किशोर दिन्नेवार, श्री प्रभुधन सोलंकी, श्री हरीश नागेश्वर, श्री विकास गोयल, श्री शिवनन्दन चंदेले, श्री राहुल शिववंशी, श्री राजकुमार ब्रम्हे, श्री गणेश भारद्वाज, श्री दिलीप ब्रम्हे, श्री रमेश बनवाले सहित श्रीमती प्रमिला ब्रम्हे, श्रीमती सोनाली अजीत, श्रीमती सुलोचना भारद्वाज एवं अनेक समाजजन गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।