मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 09 फरवरी को बालाघाट दौरा, जिले को मिल सकती हैं नई सौगातें

08 Feb, 2026 968 व्यूज
Main Photo
नायक दर्पण/बालाघाट।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 09 फरवरी 2026 को बालाघाट जिले में आगमन प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11:15 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:00 बजे महाराष्ट्र के गोंदिया जिले स्थित बिरसी हवाई पट्टी पहुंचेंगे।
बिरसी हवाई पट्टी से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12:20 बजे बालाघाट पहुंचेंगे। यहां वे आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2:50 बजे हेलीकॉप्टर से बिरसी हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 3:10 बजे वायुयान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा अपराह्न 4:00 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, वहीं कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है।