सद्भाव आक्शन प्रीमियर लीग वेटरन वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 25 जनवरी से... रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

14 Jan, 2026 41 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण
एक बार फिर सिवनी जिले के इतिहास में जिले के सबसे बड़े सदभाव ग्रुप के तत्वाधान में "सदभाव आक्शन प्रीमियर लीग वेटरन वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट" का आयोजन पॉलीटेक्निक मैदान में किया जा रहा है। जिसके रजिस्ट्रेशन की प्रकिया शुरु हो चुकी है। सद्भाव ग्रुप के सदस्यों ने जिले के वेटरन वर्ग के सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त कराते हुए कहा है कि इस आयोजन का हिस्सा होना आपके व हमारे लिए शानदार अनुभव रहेगा आपको मनोरंजन के साथ खेल का भी पूरा आनंद मिलेगा इसलिए आप अपना नाम खिलाड़ी और ऑनर के रूप में जोड़कर इस शानदार आयोजन के लिए हमें प्रोत्साहित करें।
सभी खिलाड़ी भाईयों और टीम के मालिकों व ओनरों को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि 14 जनवरी 2026 से रजिस्ट्रेशन का स्लॉट ओपन हो रहा है आप अपने नाम मोबाइल नंबर से दिए हुए नंबर पर या क्यूआर कोड स्केन कर खिलाड़ियों के लिए 300 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस एंव सभी टीम मालिक (ऑनर) भी 7000 रुपए जमाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
ज्ञात हो कि 14 जनवरी 2026 से रजिस्ट्रेशन की प्रकिया शुरु कर दी गई है जो 19 जनवरी 2026 को समाप्त कर दी जाएगी वहीं 20 जनवरी 2026 को मालिकों व ओनरों की उपस्थिति में ऑक्शन प्रकिया पूर्ण होकर टीमों का चयन करवाकर 25 जनवरी 2026 से टूर्नामेंट शुरू कर दिया जाएगा।