फटे तिरंगे मौन प्रशासन! देश की शान से हो रहा खुलेआम खिलवाड़...आजाद हिंद का आशिक दीपक जय हिंद ने छेड़ा तिरंगा सम्मान अभियान...राष्ट्रध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं कार्रवाई नहीं तो आंदोलन तय...

31 Jan, 2026 580 व्यूज
Main Photo
🇮🇳 सिवनी नायक दर्पण

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान को लेकर जिले में प्रशासनिक लापरवाही अब सवालों के घेरे में है। सार्वजनिक स्थलों, शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में फटे, गंदे और क्षतिग्रस्त तिरंगे खुलेआम लहराते नजर आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
इसी गंभीर मुद्दे को लेकर आजाद हिंद का आशिक दीपक जय हिंद के नेतृत्व में जिला कलेक्टर सिवनी को ज्ञापन सौंपते हुए जिलेभर में सघन अभियान चलाने की मांग की है।जिले में लगे सभी फटे व गंदे तिरंगों को तत्काल हटाया जाए संबंधित विभागों और संस्थानों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी हों राष्ट्रीय ध्वज सम्मान को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। भविष्य में ऐसी स्थिति न बने इसके लिए नियमित निगरानी व्यवस्था लागू की जाए। तिरंगा कोई सजावटी वस्तु नहीं बल्कि देश की आत्मा है। यदि अब भी प्रशासन ने लापरवाही बरती तो यह मुद्दा जन-आंदोलन का रूप ले सकता है।टीम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि तिरंगा कोई सजावटी कपड़ा नहीं बल्कि देश की आन-बान-शान और बलिदानों का प्रतीक है। यदि प्रशासन ने अब भी लापरवाही दिखाई तो यह मुद्दा केवल ज्ञापन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि जन आंदोलन का रूप ले सकता है।
अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं क्या वह कागजी कार्रवाई तक सीमित रहेगा या वास्तव में तिरंगे की गरिमा बचाने के लिए जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाएगा। 🇮🇳