डॉ. आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापना की मांग, सरपंच को सौंपा ज्ञापन 14 अप्रैल को लालबर्रा में बौद्ध संघ का कार्यक्रम
28 Jan, 2026
58 व्यूज
नायक दर्पण/बालाघाट।
लालबर्रा नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा में बालाघाट जिला बौद्ध संघ इकाई तहसील शाखा लालबर्रा के द्वारा आज ग्राम पंचायत कार्यालय लालबर्रा में सरपंच अनीस खान को बौद्ध संगठन द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जी की आदमकद मूर्ति लगाने हेतु ज्ञापन दिया गया है ज्ञात हो कि लालबर्रा बस स्टैंड पर डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति छोटी व बहुत पुरानी हो गई है जिसे देखते हुए बालाघाट जिला बौद्ध संघ इकाई लालबर्रा ने मूर्ति को बड़ी करने तथा स्थान परिवर्तन की मांग हेतु ग्राम पंचायत सरपंच अनीस खान को कार्यालय में ज्ञापन दिया है जिसमें भाऊ दास मेश्राम, ताराचंद कावडे, लवकुश रंगारे, देवानंद बोरकर, दिगम्बर कोल्हेकर, प्रमोद चौहान, अंजेलाल मेश्राम, विनोद मेश्राम, पुनाराम चौरे, विनोद सेंरे, अभिषेक निकोसे सहित संगठन के लोग थे।
डॉ आंबेडकर जी की बड़ी मूर्ति लगेगी- अनीस
इस संबंध में लालबर्रा सरपंच अनीस खान ने चर्चा में बताया कि उन्हें बालाघाट जिला बौद्ध संघ इकाई तहसील लालबर्रा का आवेदन प्राप्त हुआ है। हमारे द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की आदम कद मूर्ति लगाने व स्थान परिवर्तन में भी पूरा सहयोग किया जाएगा।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!